Mobile Addiction: मोबाइल की लत ने ली 15 साल के मासूम की जान! फांसी लगाकर की खुदकुशी, वजह जान कर उड़ जायेंगे होश | 15-year-old boy dies by suicide in Delhi after mobile fight with sister. Report reveals India spends 4.9 hrs daily on smartphones | NPG News

10/2/2025, 10:41:18 AM

Delhi Shocking Case: नई दिल्ली। दिल्ली के आदर्श नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 15 साल के एक नाबालिग लड़के ने मोबाइल फोन की लत के चलते आत्महत्या कर ली। लड़का घर का इकलौता बेटा था। घटना तब हुई जब उसका छोटी बहन से मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर लड़के ने फांसी लगा ली। परिवार ने जब बेटे को लटकता देखा तो तुरंत नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।