बस्ती में तेंदुए जैसे जानवर के पदचिह्न मिलने से हड़कंप

बस्ती में तेंदुए जैसे जानवर के पदचिह्न मिलने से हड़कंप

10/2/2025, 9:07:32 AM

कप्तानगंज (बस्ती)। नगर पंचायत क्षेत्र के करनपुर गांव में तेंदुए जैसे जानवर के पदचिह्न मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गुरुवार की सुबह खेतों और नहर किनारे कई स्थानों पर पदचिह्न दिखाई दिए, जिसके बाद लोगों ने वन विभाग और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले गांव के घनश्याम तिवारी ने तेंदुए जैसे जानवर को देखने का दावा किया था। सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची थी, लेकिन पुष्टि न होने पर लौट गई थी। गुरुवार को दोबारा पदचिह्न दिखने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर वन सुरक्षा प्रभारी सचल दल बस्ती मंडल सुनील कुमार गौड़, प्रभारी रेंजर कप्तानगंज राजेन्द्र प्रसाद, वन दरोगा अभिषेक यादव, राममूरत यादव, जगदीश प्रसाद, योगेन्द्र कुमार, वनरक्षक विशाल कुमार, वन सुरक्षाकर्मी गिरजेश, मनकूलाल, नंदलाल, रामजीत, बाबूराम, रविन्द्र सिंह, सुनील कुमार मिश्र, संजीव कुमार, रामपलट सहित अन्य कर्मी गांव पहुंचे और खेतों में कैंपिंग शुरू कर दी।